फैक्ट चेक: महाराष्ट्र में पुल टूटने का वीडियो हालिया नहीं बल्कि पिछले साल का है, जांच में पता चली सच्चाई

  • महाराष्ट्र में पुल टूटने का वीडियो वायरल
  • पड़ताल में पता चली सच्चाई
  • साल 2023 की निकली क्लिप

Bhaskar Hindi
Update: 2024-07-27 11:51 GMT

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से एक पुल टूटने का वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का दावा है कि यह पुल महाराष्ट्र का है। वायरल हो रही इस क्लिप में एक शख्स नजर आ रहा है जो पुल के ऊपर खड़ा हुआ है और पुल टूटने की वीडियो बना रहा है। साथ ही एक शख्स की चिल्लाने की भी आवाज सुनाई पड़ रही है। हमारी टीम ने इस वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई पता लगाई जिसमें यह पता चला कि यह घटना हाल की नहीं बल्कि पुरानी है।

वायरल दावा

बता दें, बिहार में पिछले महीने 13 पुल टूट कर गिरने की खबर सामने आई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तूल पकड़ती जा रही है। इस क्लिप में एक पुल टूटता नजर आ रहा है। लोगों का दावा है कि जो पुल टूटा है वह महाराष्ट्र का है। एक यूजर ने वीडियो शेयर कर के लिखा- बिहार के बाद अब मुंबई-गोवा हाईवे के ब्रिज की दुर्दशा को क्या कोई भी मीडिया नहीं दिखाएगी?

सच्चाई

हमारी टीम को सर्च करने पर, तेजी से वायरल हो रही इस क्लिप की सच्चाई पता चली। बता दें, यह वीडियो इस साल की नहीं बल्कि साल 2023 की है। हमारी टीम को यह वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर 20 जुलाई 2023 को अपलोड की हुई मिली। यह वीडियो हाल में शेयर की जा रही क्लिप से मिलती है। यूट्यूब पर अपलोड हुई इस वीडियो को देख कर यह पता चला कि पिछले साल मुंबई-गोवा हाईवे का एक हिस्सा टूटकर गिर गया था।

Full View

साथ ही हमें इस घटना से जुड़ी कई न्यूज रिपोर्ट भी मिली हैं। जिससे यह पता लगा कि रायगढ़ के महाड इलाके में नदी के किनारे नवनिर्मित सड़क भीषण बारिश की मार सह नहीं सकी। भारी बारिश की वजह से मुंबई-गोवा हाईवे कि सर्विस लेन का एक हिस्सा टूटा। साथ ही नदी में जाके गिर गया। ब्रिज पर मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने फोन में कैद कर कर लिया। वहीं, इसी घटना का वीडियो एनडीटीवी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें यह साफ होता है कि वायरल हो रही वीडियो साल 2023 की है।

Tags:    

Similar News